फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन और गिरेगा तापमान, नए साल में बारिश के आसार

Tue, 30 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सोमवार को जिले में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चली और कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन रही। अधिकतम तापमान भी 0.4 डिग्री तक बढ़ा, फिर भी राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक कम होने का अनुमान जताया है। साथ ही दो जनवरी तक शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे कोहरा छाया था। शहर से बाहर निकलने पर दृश्यता शून्य रही। वाहन चालकों को सड़क पर कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। लोगों को सफर तय करने में दोगुना समय लगा। ऐसे में रोडवेज की बसें अपने निर्धारित समय की देरी से पहुंची। इन सबके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे कोहरा कुछ कम हुआ। दोपहर बाद करीब एक बजे धूप खिली। शाम को फिर से कोहरा छाने लगा। सोमवार रात करीब 10 बजे के बाद दृश्यता फिर से घटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है। 31 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 दिसंबर की रात्रि से 1 जनवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादल छा सकते हैं। इससे कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर के रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें