करनाल। पंजोखरा गांव से पुलिस की टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत शराब के साथ गांव के आरोपी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 बोतल देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच अधिकारी जसबीर सिंह की अध्यक्षता में पंजोखरा गांव निवासी आरोपी जोगिंद्र सिंह को 26 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद