फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फिजा खराब, शीतलहर के बीच गिरेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी की फिजा खराब स्थिति में हैं, शहर का एक्यूआई बढ़कर 276 पर पहुंच गया है। सुबह धुंध भी छाई रही। शीतलहर का प्रकोप भी लगातार जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 19 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है। 21 व 22 दिसंबर को हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार का अधिकतम तापमान 22.1, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 22 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने के कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छा सकती है। एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 21 व 22 नवंबर को राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें