फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन डिग्री बढ़ा तापमान, कल रात से बदलाव संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बारिश के बाद हल्की ठंडक का असर शुक्रवार को कम हुआ। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन के समय तेज धूप ने किसानों को राहत दी तो लोगों को झुलसाने का काम किया। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा।
दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 32 तो रात्रि तापमान 3 डिग्री कम होकर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 व 14 अप्रैल को राज्य में बाद छा सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और रात के तापमान में हल्की गिरावट संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें