फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान, कल सेे बढ़ सकती है गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार की मध्यरात्रि को बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई। बुधवार को तापमान सामान्य से कम रहा। देर शाम को भी बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। अब छह से नौ जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिसके कारण गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले 12 दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के प्रभाव से तापमान सामान्य से कम बना है। इस दौरान पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। धूलभरी आंधी भी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

अभी एक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में वीरवार को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है लेकिन करनाल में बारिश की संभावना कम है।
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.1 दर्ज किया गया, जो मंगलवार के समान ही है, लेकिन सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, मंगलवार को बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस गिर कर 22.1 दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

ः चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव पांच जून तक बना रह सकता है। जिसके कारण कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल तथा हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है लेकिन छह जून से फिर से हवाओं में बदलाव हो सकता है। हवाएं उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हो जाने की संभावना है। जिसके कारण छह से नौ जून तक मौसम का मिजाज आमतौर पर खुश्क रह सकता है। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से हल्के बादल तथा कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें