माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला के कई गांवों से पांच ट्रांसफार्मर और 12 का सामान चोरी कर लिया गया जिससे किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी मामलों की अलग-अलग थानों में शिकायत दी गई है। एसडीओ ऑपरेशन डिवीजन नीलोखेड़ी ने थाना बुटाना में दी गई शिकायत में बताया कि रायपुर रोडान में 29/30 मई की रात 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। यह ट्रांसफार्मर रोशन लाल के खेत में लगा था। जांच में पाया गया कि चोर तांबे की 42 किलो क्वाइल, नट बोल्ट 12 किलो, एचटी एलटी रॉड और 70 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर ले गए।
गौरगढ़ गांव : एसडीओ ऑपरेशनल सब डिविजन इंद्री ने थाना बुटाना में शिकायत देकर बताया कि 28 मई की रात गौरगढ़ गांव में तीन उपभोक्ताओं के ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मरों से क्वाइल चोरी की गई। उपभोक्ताओं में निर्मल सिंह, कर्म सिंह और पलविंदर सिंह शामिल हैं। वहीं एसडीओ ओपी सब डिवीजन गढ़ी बीरबल ने थाना इन्द्री को दी शिकायत में बताया गया कि उपभोक्ता बालकिशन खड़क गांव, गुरमेल चौधरी गांव माखली के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी किया गया है।
बिजना गांव : एसडीओ घरौंडा ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बिजना निवासी दयाल सिंह के खेत में लगा 16 केवीए ट्रांसफार्मर 30 मई को चोरी हो गया। ट्रांसफार्मर का लोड 15 बीएचपी था।
रम्बा : दरड़ गांव निवासी धर्मबीर ने चौकी इंचार्ज रम्बा को दी शिकायत में बताया कि प्रभात ट्रैक्टीनिक्स फैक्टरी से तीन जून को दोपहर एक बजे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घीड़ गांव में ट्रांसफार्मर चोरी : जयपाल निवासी घीड़ ने थाना कुंजपुरा को बताया कि उसके खेत में लगा ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। यह ट्रांसफार्मर उसके पिता के नाम पर था।रसूलपुर कलां में भी ट्रांसफार्मर चोरी अनिल कुमार निवासी रसूलपुर कलां ने बताया कि उसकी बुआ देवी बाई की जमीन पर लगा ट्रांसफार्मर 29 मई को चोरी हो गया। देवी बाई का निधन हो चुका है और ट्रांसफार्मर उनके नाम पर था।
पस्ताना गांव : एसडीओ ओपी सब डिवीजन, निगदू ने शिकायत में बताया कि पस्ताना गांव में 1-2 जून की रात को दो उपभोक्ताओं मोल चंद और जोगिंदर सिंह के खेतों में लगे 16-16 केवीए के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। चोरी गए सामान में 80 किलो तांबे की क्वाइल, 20 किलो नट बोल्ट, 14 एचटी एलटी रॉड और 168 लीटर तेल चोरी हो गया है।