फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यमुना के जलस्तर की निगरानी के लिए टीमें की गठित

Sat, 23 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दिन में तीन से चार बार तक यमुना के जल स्तर की होगी जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में यमुना का जलस्तर के निरंतर निगरानी के लिए सिंचाई विभाग की ओर से सभी क्षेत्रों में टीमें गठित की गई हैंं। ये टीमें जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं। टीम की ओर से दिन में चार बार यमुना के बहते जलस्तर की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

इस टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य लोगों की फसलों को व सामान्य जल जीवन को बाढ़ के प्रभाव से बचाना है। ये टीमें चौगांवा, चंद्राव, गढ़ी बीरबल, शेरगढ़ टापू, ढाकवाला, लालूपुरा गांव का दौरा कर बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी जानकारी जुटा रही है। करनैल सिंह एसडीओ ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विभाग की टीमें अलर्ट हैं। सिंचाई विभाग की ओर से आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह के उपकरण व राहत सामग्री उपलब्ध है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिला में यमुना का जल स्तर अभी नियंत्रण में है। हथिनी कुंड बैराज से अभी 25 हजार क्यूसेक से भी कम पानी छोड़ा जा रहा है। किसी भी तरह की आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए विभाग के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें