फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोदाम पर टीम का छापा दो हजार लीटर घी मिला

विज्ञापन
हरियाणा बेस्ट घी गोदाम में रखा हुआ। वीडियो ग्रेब - फोटो : कार्यशाला में शामिल स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अंबाला। नन्हेड़ा में मंगलवार शाम घी के गोदाम पर पड़ाव थाना पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ छापा मारा। गोदाम में मिलावटी घी होने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

टीम ने गोदाम खुलवाकर तलाशी ली तो वहां अलग-अलग टिनों में करीब दो हजार लीटर घी रखा मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन अलग-अलग ब्रांडों के घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
मंगलवार शाम सात बजे टीम ने नन्हेड़ा स्थित गिरधर फूड नामक गोदाम पर कार्रवाई की। गोदाम बंद था, जिसे कर्मचारियों की मदद से खुलवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शशिकांत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नन्हेड़ा में एक गोदाम में घी का भंडारण किया गया है। इसमें मिलावट की आशंका जताई गई थी। गोदाम मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें