करनाल। ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर 30 नवंबर से एक दिसंबर तक दून वैली सिग्नेचर स्कूल में राज्य स्तरीय क्वान-किडो चैंपियनशिप का आयोजन किया। प्रतियोगिता में टीम करनाल ने पहला। टीम पानीपत ने दूसरा स्थान व टीम फरीदाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 250 से अधिक प् खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल के निदेशक मोहित अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा युवाओं में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और मानसिक लचीलापन विकसित करने में मार्शल आर्ट के महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने खेल आयोजकों और खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।
शोभा एडवोकेट ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा करनाल क्वान किडो एसोसिएशन ने इस चैंपियनशिप के आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। संवाद