फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मॉडल संस्कृति, पीएमश्री स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षा से होगी शिक्षकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
- काबिल शिक्षक ही होंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तैनात, तीन से 10 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएम श्री स्कूलों को शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए नई नियुक्ति नीति बनाई गई है। अब इन स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के जरिये होगी। यह फैसला शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई नीति के अनुसार, अब इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सरकारी शिक्षकों को ही चयनित किया जाएगा, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि एक बार इन स्कूलों में नियुक्त हुए शिक्षक कम से कम तीन साल तक ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे और अधिकतम 10 साल तक वहां सेवाएं दे सकेंगे। इस नीति से क्या बदलेगा यदि इसकी बात करें तो इस नीति से साफ है कि हरियाणा सरकार शिक्षा व्यवस्था को केवल ढांचे तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसमें गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करना चाहती है और इसका सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के मॉडल स्कूल
- 1420 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल

- 468 मॉडल संस्कृति व पीएम श्री हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल

क्या हैं मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूल
मॉडल संस्कृति स्कूल योजना हरियाणा में वर्ष 2006 में शुरू की गई थी। यह स्कूल सीबीएससी से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम स्कूल है। पीएमश्री स्कूल योजना वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को जमीनी स्तर पर लागू करना।

प्राइमरी और मुख्य शिक्षक
- 70 अंक की लिखित परीक्षा

- 30 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए

टीजीटी, पीजीटी हेड मास्टर व प्रिंसिपल
- 60 अंक की लिखित परीक्षा

- 40 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें