फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 119 लोगों की मौत के बाद हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने का मरहम

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार माह में पूरा किया जाएगा कार्य, 94 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली निगम की ओर से हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इन तारों की चपेट में आने से अब तक 119 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 92 लोगों को मुआवजा मिला, जबकि 27 मामले लंबित हैं। इन्होंने बिजली निगम के खिलाफ केस किया है।
इस वर्ष शहर के रिहायशी क्षेत्रों से हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे उन 20 हजार लोगों को फायदा मिलेगा जिनकी मकानों व दीवारों के पास से ये लाइन गुजर रही है। निगम की आरे से सर्वे करा शहर के 60 ऐसी अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है जहां सबसे ज्यादा जोखिम था। इस कार्य पर 94 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए टेंडर अलॉट करके कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जून माह से शुरू हुआ यह कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कई लोग जान गवां चुके हैं। हालांकि निगम की ओर से गर्मी व मानसून से पहले ऐसे उपभोक्ता जिनके घर के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रही है, उनको चेताया जाता है। इसके बावजूद बारिश के पानी से नमी पकड़ने पर मकानों में करंट आ जाता है। इसके लिए बिजली निगम के खुले दरबार, कष्ट निवारण समिति की बैठक व विधायक व मंत्रियों से भी लोग गुहार लगा चुके हैं।

वसंत विहार व न्यायपुरी में तारों का जाल
शहर में सबसे ज्यादा हाईटेंशन तारों का जाल वसंत विहार, न्यायपुरी, अशोक विहार, कंबोपुरा में है। यहां कई घरों के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं। इससे यहां के बाशिंदों को खतरा बना रहता है। बच्चे घरों के ऊपर खेलने से कतराते हैं। कई बार ऊपर से गुजर रही लाइन से बच्चे खेलते हुए इन तारों की चपेट में आ चुके हैं। पतंग की डोर तारों में फंसने से भी बच्चे हादसे का शिकार हो रहे हैं।

इन जगहों से शिफ्ट होंगी बिजली लाइन
एसडी सीनियर बॉयज स्कूल, न्यायपुरी में स्केटिंग हाॅल के पास, बजीदा जाटान में हवा सिंह के घर के पास, कंबोपुरा में पप्पू लाठर व ओम प्रकाश के घर के पास, अशोक विहार कॉलोनी मधुबन, हेरिटेज लॉन सेक्टर-चार, सेक्टर-चार पार्ट-दो, जुंडला गेट, बीबीपुर रोड, रिंडल से नगला रोड, श्मशान घाट टिकरी, चौरा में, घीड़ में, कैलाश गांव में, नेवल में बीपीएल कॉलोनी, ऑरेंज पैलेस नेवल, मेन रोड फूसगढ़।
विज्ञापन



बिजली निगम की ओर से शहर की हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य जारी है। हाल ही में पुराना बस स्टैंड व कर्ण स्टेडियम के ऊपर से निकल रही तारों को स्थानांतरित किया गया है। सितंबर माह के अंत तक शहर की 60 अति संवेदनशील जगहों से जोखिम लाइनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें