फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने छठी के बच्चे को बेरहमी से पीटा

Tue, 17 Sep 2013 10:35 PM IST
असंध
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अरड़ाना में स्थित एक स्कूल में अध्यापक की ओर से बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अजय के भाई जितेंद्र ने शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र का मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में आरोपी टीचर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अजय के भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया कि अध्यापक ने बच्चाें को बेरहमी से पीटा, जिसकी वजह से उनके मुंह पर सूजन आ गई।

इतना ही नहीं, इस मारपीट से बच्चे खास तौर पर उसका भाई मानसिक तौर परेशान हो गया है और वह भयभीत है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए परिजन देर शाम पुलिस थाने पहुंचे और सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बच्चे का सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसमें बच्चे को गुम चोट होने की बात सामने आई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा सहमा हुआ है। इसलिए वह डर के मारे कुछ बोल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें