फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तांत्रिक ने चाय में नशीला पदार्थ देकर महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/निगदू। निगदू थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने तांत्रिक का काम करने वाले चौरा गांव निवासी आरोपी रोहताश पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रात को तांत्रिक उनके घर पहुंचा और चाय में उन्हें नशीला पदार्थ दिया। इससे वह अचेत हो गईं। इसके बाद आरोपी ने उनसे गलत काम किया।
शिकायत पर निगदू थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता महिला ने सीतामाई चौकी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 जनवरी की रात को 10 बजे आरोपी उनके घर पर पहुंचा। उनके बच्चे सो रहे थे। आरोपी रोहताश ने उन्हें चाय बनाने के लिए कहा। वह चाय लेकर आईं तो आरोपी ने अलग कप मंगवाने के बहाने उनको वापस रसोई में भेजा। लौट के आने पर आरोपी ने आधी चाय उन्हें दे दी।
महिला का आरोप है कि जब उन्होंने चाय पी तो चक्कर आने लगे। शरीर सुन्न हो गया। वह अचेत हो गईं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उनके साथ गलत काम किया। उन्हें होश आया तो आरोपी घर से भाग चुका था। उन्होंने अपने पति को पूरी वारदात के बारे में बताया। शिकायत सीतामाई पुलिस चौकी में की।
विज्ञापन

निगदू थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी तांत्रिक क्रियाएं करता है, फिलहाल प्राथमिक जांच में तांत्रिक क्रियाओं जैसी कोई बात सामने नहीं आ रही है। महिला का मेडिकल करवाया गया है, इसमें दुष्कर्म की पुष्टी हुई है और बीएनएस-183 के बयान करवाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें