फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टैंकर और बाइक भिड़ीं... मजदूर की मौके पर माैत, पत्नी घायल

Mon, 16 Mar 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मृतक सोनू
विज्ञापन
मूनक।
विज्ञापन

पबाना हसनपुर गांव के पास ईंट भट्ठा के नजदीक तेल के टैंकर और बाइक भिड़ गईं। हादसे में बाइक सवार रिफाइनरी में मजदूरी करने वाले बाल राजपूतान गांव निवासी सोनू (32) की माैत हो गई। उनकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सोनू के भाई राजकुमार ने बताया कि रविवार को सोनू अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जींद जा रहे थे। पबाना हसनपुर गांव में ईंट भट्टे के पास सामने से आ रहे तेल के खाली टैंकर से टक्कर लगी। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए करनाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाॅक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल पूजा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के परिवार में दो बेटियां है, इनमें एक की उम्र छह वर्ष और दूसरी की चार वर्ष है। सोनू पानीपत रिफाइनरी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी पूजा गांव में कपड़े की दुकान चलाती थीं। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतक सोनू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें