फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तमन्ना ने अंतिम राउंड में जीता मुकाबला

विज्ञापन
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में एसएसबी की पुनम को मुक्का मारती बीएसएफ की तमन्ना । संवाद
विज्ञापन
करनाल। पहले दौर में विरोधी के तीखे प्रहारों से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बीएसएफ की मुक्केबाज तमन्ना ने सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। उन्होंने एसएसबी की पूनम को 3-2 से हराया और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले राउंड में एसएसबी की पूनम ने आक्रामक रुख अपनाया। जोरदार मुक्के जड़े और तमन्ना को बैकफुट पर धकेल दिया। मुकाबले के आखिरी राउंड में तमन्ना के सटीक पंचेज और फुर्ती ने मैच का पासा पलट दिया। जजों ने विभाजित फैसले में 3-2 के अंतर से तमन्ना के पक्ष में निर्णय सुनाया। तमन्ना करनाल की निवासी हैं।
विज्ञापन

पहले राउंड में कुछ गलतियां हुईं। मुक्के भी खाए लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। आखिरी राउंड में पूरी ताकत झोंक दी और नतीजा सामने है। - तमन्ना, बीएसएफ मुक्केबाज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें