माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मांगों के समर्थन में शुक्रवार को तीसरे दिन हुडा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की नारेबाजी करते हुए अधिकारियों की अनदेखी किए जाने पर रोष जताया। दोपहर को अधिकारियों ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को 17 जनवरी को कार्यकारी अभियंता से वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद यूनियन ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया।
धरने की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि अगर कार्यकारी अभियंता के साथ वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। कच्चे कर्मचारियों का वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग को प्रमुख तौर पर उठाया जा रहा है।
मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर जोड़ा जाना, सभी स्टॉफ क्वार्टर रिपेयर करवाना, सभी ट्यूबवेल के चैंबरों की मरम्मत करवाना, कच्चे सीवरमैन का वेतन 26 हजार रुपये करना और आदि शामिल हैं। संचालन कैशियर दुष्यंत राणा ने किया। इस मौके पर रविंद्र सिंह, ऋषि पाल, कश्मीरी लाल, कृष्ण सिंह रमन, अशोक चौहान, विजय पाल, अजय कुमार, सुरेश कुमार मौजूद रहे।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू