फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ओपन हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करनाल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीतकर जिले का नाम चमकाया। प्रतियोगिता में गुंजन, भव्या, रणविजय, तर्श, मृणालिनी रावत ने स्वर्ण पदक जीता।

वहीं सक्षम व रूद्र ने रजत पदक जीता। ताहिरा, आस्था, विवान राघव, दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीते। सोमवार को करनाल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का अकादमी की ओर से स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 22 से 24 नवंबर तक सिरसा में आयोजित हुई। कोच मनीष कुमार ने बताया प्रतियोगिता में चैंपियंस एकेडमी ऑफ ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने अव्वल प्रदर्शन किया। राज्य भर की शीर्ष प्रतिभाओं के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए, अकादमी के एथलीटों ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त कर कोचिंग टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन के लिए माता-पिता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अकादमी के लिए एक जीत नहीं है, बल्कि हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवारों के समर्थन का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें