फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ही बचाएगी अभियान से जुड़े सुरजेवाला

Wed, 29 Jan 2014 12:17 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम स्थान रखने वाले ‘अमर उजाला’ संस्थान की यह अनूठी पहल है।
विज्ञापन


उन्हें खुशी जताई कि वह अमर उजाला के इस अभियान से जुड़ सके। मंत्री ने कहा कि बेटी से ही घर में खुशियां आती हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियों ने आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। सुरजेवाला ने अमर उजाला को इस अभियान के लिए बधाई दी।

वहीं आरकेएसडी कॉलेज की लेक्चरर रचना सरदाना ने भी अमर उजाला के अभियान का समर्थन कर इसे अनूठी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि बेटियां ही आज समाज को आगे ले जाने का काम कर रही हैं। आज हर क्षेत्र में बेटियों की उपलब्धियों को देखकर दिल खुशी से भर जाता है। उन्होंने अमर उजाला संस्थान को इस अभियान के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें