फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुरेंद्र सिंह घुम्मन तीसरी बार भाकियू के जिलाध्यक्ष

Sat, 20 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
103....बैठक को संबोधित करते  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान । संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्थानीय दीनबंधु सर छोटू राम किसान भवन में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के सहयोग से बैठक आयोजित की गई। इसमें भाकियू की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन को तीसरी बार जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर ने शपथ दिलाई।
बैठक में भाकियू के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान ने सर्वसम्मति से गठित की गई कार्यकारिणी की घोषणा की। चौधरी नेकी राम मंढान को जिला प्रभारी, चौधरी बाबुराम डाबरथला को जिला संरक्षक, सरदार सुरेंद्र सिंह घुम्मन को जिला प्रधान, सतीश कुमार कांबोज को उप प्रधान, सरदार सेवा सिंह गौराया को उप प्रधान, संजीव कुमार सैनी को उप प्रधान, सुरेंद्र बेनीवाल को महासचिव, राजकुमार नौतना को कोषाध्यक्ष और रमेश पंवार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

मुकेश राणा व रितिक मढान को मीडिया सचिव, सरदार परगट सिंह को प्रचार मंत्री, राम दुरेजा को सचिव, सुरेंद्र सांगवान को प्रवक्ता और बलबीर सिंह तेवतिया को कानूनी सलाहकार नामित किया गया है। यशपाल राणा, साहब सिंह बाजवा और सुरेंद्र सांगवान के नाम का प्रदेश कार्यकारिणी के लिए अनुमोदन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर ने की। जोगिंद्र झींडा, रणजीत सिंह, सतबीर सिंह, जोगिंद्र बस्तली, राजिंद्र राणा, धनेतर राणा, रामफल नरवाल नरुखेडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


22 जून को भंग की गई थीं जिला कमेटियां
- प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि 22 जून को भाकियू के जींद स्थित किसान भवन में राष्ट्रीय महासचिव युधवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ व जिला कमेटियों को भंग कर दिया गया था। प्रदेश के सभी जिलों में जनरल बॉडी की कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व जिला करनाल की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें