फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा 9 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से फरवरी माह में सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा करवाने के लिए विभाग की ओर से आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी है और 11 फरवरी को परीक्षा करवाई जाएगी। इसके बाद लेवल टू की परीक्षा मार्च में करवाई जाएगी। परीक्षा के दो चरण में चयनित होने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय आवासीय कोर्स करेंगे। इसमें विद्यार्थी 11वीं व 12वीं की पढ़ाई करने के साथ ही जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी करेंगे। यह विद्यार्थी दो वर्ष बाद जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे।

यह है सुपर-100 कार्यक्रम
इस योजना की शुरुआत 2018 में हुई थी। सुपर-100 योजना का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है। यह दो वर्षीय निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हैं। इसमें विकल्प फाउंडेशन की देखरेख में विद्यार्थी को 12वीं की पढ़ाई करवाने के साथ-साथ जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाती है। इस योजना के तहत कई विद्यार्थी देश के बड़े सरकारी आईआईटी व मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे सुपर-100 के लिए परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो चरण में होगी। 11 फरवरी को प्रथम चरण की परीक्षा करवाई जाएगी। पहले भी कई विद्यार्थी इस योजना के माध्यम से देश के बहुप्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे।

दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें