फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौ केंद्रों पर होगी सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा, 2101 मेधावी शामिल होंगे

Mon, 09 Feb 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय की तस्वीर
विज्ञापन
करनाल। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से संचालित सुपर-100 योजना के तहत बैच 2026-28 के चयन के लिए लेवल-वन प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी को जिलेभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जिले के 2101 मेधावी विद्यार्थी भाग लेंगे। 9 राजकीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेशपत्र लाना अनिवार्य रहेगा। जिन विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो नहीं है, उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल से सत्यापन कराना होगा। परीक्षा के लिए तय समय के बाद किसी भी विद्यार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र 6 फरवरी से जारी किए जा चुके हैं। छात्र https://registration.buniyaadhry.com/s100-11-admit-card से भी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रखें
परीक्षार्थियों को एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, दो पेन (नीला या काला) और पानी की बोतल साथ लानी होगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केंद्र विद्यार्थी
जीजीएसएसएस असंध 167
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध 201
जीजीएसएसएस घरौंडा 211
जीएमएसएसएस घरौंडा 211
पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री 202
जीजीएसएसएस करनाल प्रेम नगर 186
पीएमश्री जीएसएसएस करनाल 261
पीएमश्री जीएसएसएस नीलोखेड़ी 333
जीएमएसएसएस निसिंग चिडाऊ 329
परीक्षा को पूरी तरह व्यवस्थित और तनावमुक्त माहौल में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। - दीपक वर्मा, परीक्षा नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें