फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हल्की धुंध के बाद दिनभर धूप, शाम को बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सुबह हल्की धुंध, दिन के समय धूप और शाम को फिर से ठिठुरन। दिन के समय मौसम के तीन रंग देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन गुना अंतर है। लोगों को सुबह व शाम को ठिठुरन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन मौसम में परिवर्तन के बाद बादल छाने की संभावना जताई है।
बुधवार तड़के ही मध्यम धुंध छाई रही। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार होने के चलते धुंध जल्द ही छट गई। धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। शाम के समय हल्के बादल छा गए और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक हवा चलने से लोगों को ठिठुरन महसूस की। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि दो दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद शनिवार को बादल छा सकते हैं। इसके साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं के लिए मौसम अनुकूल
किसानों ने मौसम साफ होने के बाद गेहूं की फसल में खरपतवारनाशक का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। इसके साथ फसल में खाद लगाने के साथ तीसरी व चौथी सिंचाई करने लगे हैं। गेहूं की पछेती फसल की दूसरा व तीसरी बार सिंचाई कर रही हैं। शहरमालपुर गांव निवासी प्रदीप और संदीप ने बताया कि इस बार मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल है। वे इस बार चौथी बार सिंचाई कर रहे हैं। मौसम की संभावना को देखकर सिंचाई करते हैं। इस बार फसल का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें