फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुपेड़ी के सुमित का दिल्ली प्रीमियम लीग में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑलराउंडर क्रिकेटर ने पिता की प्रेरणा व कोच के मार्गदर्शन से पाया मुकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध खंड के दुपेड़ी गांव के ऑलराउंडर क्रिकेटर सुमित बेनीवाल का चयन दिल्ली प्रीमियर लीग में हो गया है। वह इस माह के अंत मे दिल्ली में होने वाली इस लीग में साउथ दिल्ली क्रिकेट टीम की ओर से खेलेंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व दोस्तों में खुशी का माहौल है। सुमित दिल्ली में रहकर इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
सुमित ने यह मुकाम अपने पिता की प्रेरणा व कोच के मार्गदर्शन से पाया है। पिता रामनिवास बेनीवाल ने बताया कि बेटे में शुरुआत से क्रिकेट का जुनून था। उसके सपने को परवान चढ़ाने और प्रतिभा को निखारने के लिए उन्होंने सुमित की 11वीं व 12वीं की पढ़ाई सहवाग स्कूल से कराई। उसके बाद सुमित ने करनाल आते ही नरवाल क्रिकेट अकादमी में कोच सुमित नरवाल से संपर्क कर उनकी अकादमी में दाखिला लिया। वहां मुख्य कोच सुमित ने बेटे की ऑलराउंडर प्रतिभा को तराशा और आगे बढ़ने की प्रेरणा देकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इससे पहले भी सुमित का चयन 2020 में 1500 खिलाड़ियों के ट्रायल में से हुआ था। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए भारत से 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ था उनमें सुमित का नाम भी शामिल था लेकिन उस दौरान कोरोना के कारण यह दौरा रद्द हो गया। सुमित का भाई रोहित भी बैडमिंटन का खिलाड़ी है। वह 2023 व 2024 में स्टेट चैंपियन रह चुका है, वहीं उनकी माता अनीता गृहिणी हैं। पिता रामनिवास का असंध में अपना व्यवसाय है।

धोनी और ब्रेट ली को मानते हैं आदर्श
सुमित के पिता ने बताया कि उनका बेटा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी में आदर्श मानते हैं। उन्हीं की तरह सुमित भी हेलीकॉप्टर शॉट लगाने में माहिर हैं। सुमित गगनचुंबी छक्के भी बेहतरीन टाइमिंग से लगाता है। वहीं गेंदबाजी में सुमित ऑस्ट्रेलियाई टीम के बेहतर गेंदबाज रहे ब्रेट ली को आदर्श मानते हैं, उन्हीं की तर्ज पर तेज गेंदबाजी करते हैं। सुमित बाएं हाथ से 148 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं। वह इस समय बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुमित की उपलब्धियां
2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग में बेहतर गेंदबाज का अवार्ड मिला। सुमित ने इस दौरान सात मैचों में 11 विकेट चटकाए। इनमें सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस तीन ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लेने का रहा। वहीं सुमित दिल्ली कोर्ट टीम की ओर से लंबे समय से कप्तानी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें