फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों के विस्तारीकरण पर जल्द बुलाई जाएगी बैठक : खट्टर

Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
करनाल शुगर मिल में आ रही बार बार खराबी के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल, शाहाबाद व पानीपत के साथ-साथ प्रदेश की अन्य शूगर मिलों के विस्तारीकरण के संबंध में प्रदेश स्तर की बैठक बुलाई गई है, जल्द ही इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि करनाल मिल में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे दूर करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र ही इस कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


नोटबंदी पर सीएम ने कहा कि हर आम आदमी को कैशलेस व्यवस्था को अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से लोगों को कैशलेस व्यवस्था अपनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और लोग इस व्यवस्था के बारे में जागरूक भी हो रहे हैं। पिछले कई दिनों में कैशलेस लेन-देन के प्रतिशत में भारी बढ़ोतरी भी देखने को मिली है।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। इस अवसर पर हरियाणा शूगर फैड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जगदेव पाढ़ा, योगेन्द्र राणा व भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता तथा जिला प्रशासन की और से उपायुक्त मंदीप सिंह बराड, एसपी पंकज नैन, एसडीएम योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें