फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज होकर 20 वर्षीय बेटे ने छोड़ा घर, छह दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
sucide - फोटो : Panipat
विज्ञापन
कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी में पिता की डांट से नाराज होकर घर से गए 20 वर्षीय बेटे का छह दिन बाद शव मिला। शव मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को परिजनों ने उसकी शनाख्त की। पुलिस ने ढिंढार के पास नहर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि अभी यह दावे से नहीं कहा जा सकता है कि युवक ने आत्महत्या की है, कोई दुर्घटना हुई या हत्या की गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

चावला कॉलोनी निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि उसके चार बच्चे है, जिनमें सबसे छोटा बेेटा देवेंद्र (20) है, जो कि बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। गत 12 फरवरी को देवेंद्र की बड़ी बहन कोमल के साथ मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर बहस हो गई थी। इसी बीच पिता पूर्ण ने देवेंद्र को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर देवेंद्र देर शाम बिना चप्पल और स्वेटर के घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद उन्होंने किला थाना में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं गत बुधवार की दोपहर दो बजे ढिंढार के पास नहर से देवेंद्र का शव बराबद हुआ। पानीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। वहीं शुक्रवार को मृतक देवेंद्र की मां शकुंतला और बहन कोमल ने शव की शनाख्त की। किला थाना पुलिस ने परिजनों से पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही मामले में फिलहाल धारा 174 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें