फूसगढ़ की वाल्मीकि बस्ती में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में 6 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पुलिस मामले में 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 11 फरवरी को आरोपी सीता ने अपने साथियों के साथ फूसगढ़ की वाल्मीकि बस्ती में करीब 15 लोगों के घरों में तोड़फोड़ कर तीन बाइकों को आग लगाई थी और सात को क्षतिग्रस्त कर दिया था।