फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: योग दिवस पर होगा उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए एसडीएम कार्यालय में सोमवार को बैठक की गई जिसमें एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को अनाज मंडी में किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले पायलट रिहर्सल होगी। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, योग संस्थाएं, अधिकारी और कर्मचारी व जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था योजनाबद्ध तरीके से करने, पीने के पानी की उचित व्यवस्था और शौचालयों का सही इंतजाम करने को कहा। उन्होंने बताया कि लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए और जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने के लिए जनजागरण यात्राएं नौ से 15 जून तक निकाली जाएंगी। इस यात्रा में बीडीपीओ गुरमालक सिंह नोडल अधिकारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें