फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, कराया निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निदान भी कराया। करीब 12 समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनना व उनका समाधान करना उनका पहला दायित्व है। उन्होंने कहा कि आमजन हर दिन अपने अलग-अलग कामों के लिए कैंप आवास पर आते हैं। जनता की जितनी सेवा हो सकती है, उतनी सेवा करने का प्रयास करता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए, वह लिखित शिकायत लेकर आए। उस शिकायत पर साफ-साफ संबंधित व्यक्ति का पता और उसका मोबाइल नंबर अवश्य हो, ताकि आसानी से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

इधर नगर निगम कार्यालय में महापौर रेणू बाला गुप्ता ने भी जनसमस्याएं सुनी। शिकायतें अधिकतर प्रॉपर्टी टैक्स में त्रुटियों को लेकर थी, जिन्हें दुरुस्त करने के कर अधिकारी को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें