फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को मिड डे मील में मिलेगी देसी घी की पिन्नी और खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बाल वाटिका-3 से कक्षा 8 तक के करीब 55 हजार विद्यार्थियों को सर्दियों में देसी घी की पिन्नी और खीर मिड डे मील में दी जाएगी। बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने और मिड-डे मील को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए यह निर्णय लिया है। अब सप्ताह में एक दिन छात्रों को इंस्टेंट खीर और एक दिन पिन्नी वितरित की जाएंगी।
मौलिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों से डिमांड मांगी है ताकि उसी अनुसार ऑर्डर किया जा सके। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी जिले के स्कूलों में नए आदेशों को तुरंत लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे बच्चों को जल्द ही इस योजना का लाभ मिल सके। पिन्नी की आपूर्ति का जिम्मा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड पंचकूला को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के साथ यह अनुबंध किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने, उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देने और स्कूल में उनकी उपस्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह योजना जिले के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल तक के वे स्कूल, जहां 8वीं तक कक्षाएं संचालित की जाती हैं, ऐसे सभी स्कूलों में लागू होगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने बताया कि स्कूलों से मांग ली गई है। जल्द विद्यार्थियों को पिन्नी और खीर मिलना शुरू हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें