फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 29 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में उद्यमी पखवाड़ा के तहत उद्यमिता और स्वरोजगार विषय पर वीरवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विकास अत्री एवं पूर्व प्राचार्य डॉ़ सरोज चावला ने शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं व्यवसायी मंजीत सिंह, अरविंद कुमार, रामनाथ एवं सतीश कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वे स्वरोजगार अपनाकर अपना व्यवसाय स्थापित किए। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा के प्राचार्य प्रो़ सुरेंद्र कुमार नागिया ने सभी पूर्व छात्रों को बेस्ट एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने उद्यमिता से संबंधित हरियाणा सरकार एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विकास अत्री ने भारतीय युवाओं को कौशल के अनुसार अपने उद्योगों को शुरू करने तथा उनमें सरकारी सहायता प्राप्त करके नया व्यवसाय स्थापित करने की राय दी। पूर्व प्राचार्य सरोज चावला ने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने की शपथ दिलवाई। प्लेसमेंट सेल के संयोजक शुभम शर्मा ने विद्यार्थियों को सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। उपप्राचार्य गुरनाम सिंह मलिक ने स्वरोजगार से जुड़े विचार उद्यमियों के साथ साझा करने को कहा। उद्यमिता पखवाड़ा की सह संयोजक सुमन लता ने स्लोगन, रंगोली और अन्य प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य डॉ़ देवेंद्र कुमार, डॉ़ सुरेश कुमार, डॉ़ सुनील कुमार, डॉ.राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें