करनाल।
निर्मल धाम, संत निक्का सिंह पब्लिक विद्यालयों का रजत जयंती समारोह रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें गुरु संत निक्का सिंह महाराज के वचनों की पूर्ति के लिए संत अमरीक देव स्थापित संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए हरियाणवी छटा बिखेरी। इस मौके पर महंत बाबा राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज ने लोगों को आशीर्वाद दिया। पुरस्कार बांटे।
शुभारंभ महंत बाबा राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह, भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी योगेंद्र चौधरी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिकारी गुरजीत सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से शबद गायन कर ईश्वर के चरणों में वंदना कर शुभाशीष की कामना की।
संत निक्का सिंह विद्यालय (मॉडल टाउन, जरीफा फॉर्म) ने रजत जयंती समारोह में विद्यालय परिसर में 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। आगंतुकों ने महंत बाबा राम सिंह, संत जोधपुर सिंह महाराज का आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्या कविता अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया।
रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ (मॉडल टाउन) के विद्यार्थियों ने ''''सिल्वर जुबली'''' गीत से किया। इसमें पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। जरीफा फॉर्म के विद्यार्थियों ने गतका शस्त्रकला का शानदार प्रदर्शन किया। व्यवस्था को निर्मल धाम के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने संभाला। इस मौके पर गुरबिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, डॉ. त्रिलोचन सिंह ने विद्यालयों को ज्ञानमयी स्थल के साथ-साथ गुरुओं की आशीष का केंद्र बताया। अंत में केएल डांग ने सभी का आभार व्यक्त किया। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।