फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खा के धतूरा भांग के भोले बाबा नाच रहे.....

Mon, 10 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 में पंडित अनिल द्विवेदी और हरीश आचार्य ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान, दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से करवाया गया। इस अवसर पर संगीता बत्रा ने ‘खा के धतूरा भांग के भोले बाबा नाच रहे, भोले बाबा नाच रहे ब्रह्मा भी नाचे विष्णु भी नाचे...’ भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। सुशील मदान ने ’प्रेम निभाया मीरा ने और विष का प्याला पी डाला, लाज रखी थी नरसी की नरसी का भात भर डाला’ प्रस्तुति दी। वीरेंद्रआर्य, मंजू आर्य, राजेश कथूरिया, रविंद्र बत्रा, मुरारी बत्रा, अशोक मदान, वेद दुआ, सर्वेश, संतोष, नीरज कपूर, संजीव ढींगरा, उषा ढींगरा, दिलीप गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में 35 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
घरौंडा। सैन धर्मशाला में रविवार को नगर पालिका के वरिष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय जय नारायण नंबरदार की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का लगाया गया। शिविर में 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान का शुभारंभ शिक्षाविद सुरेंद्र कुमारी ने स्वर्गीय जयनारायण नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो न केवल किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाता है, बल्कि रक्तदाता को भी स्वस्थ बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों में यह भ्रांति होती है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, जबकि चिकित्सीय दृष्टि से रक्तदान शरीर के लिए लाभदायक होता है। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था एनएसओ सहयोग से लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रवीण सेन राजीव सेन, मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में 193 यूनिट रक्त किया एकत्रित
इंद्री। देवी मंदिर में रविवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज व जिला नागरिक अस्पताल से डाक्टरों की टीमों के सहयोग से 193 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि दान किया रक्त कुछ ही दिनों में फिर से शरीर में बन जाता है। शिविर में गगन सिंगला, वैभव सिंगला, डॉ. सुरेश सैनी, रोहित जिंदल, राकेश गर्ग, विपिन लूथरा, हिंमाशु भाटिया, हिंमाशु जिंदल, नितिन गांधी, अमित सिंगला, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भोजन को व्यर्थ न करने का दिया संदेश
असंध। जीवन चानन महिला महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन विषयों स्वच्छता, पर्यावरण बचाओ और भोजन व्यर्थ न करने का संदेश देते हुए रैली निकाली गई। एनएसएस छात्राओं ने ‘भोजन का सम्मान करो, व्यर्थ न फेंको’ का संदेश देते हुए लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं ने गुड़ाई व निराई कर पौधों की सफाई की और नए पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनीषा फोगाट, अदिति शर्मा, निधि और दीप्ति दुआ आदि मौजूद रहे।


-
भजनों से दूर कर सकते हैं अवसाद : रेनू बाला
22
करनाल। एमबीकेसी क्लब की ओर से ‘एक शाम माता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागी कलाकारों ने माता की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन संजय बठला और मेयर रेणु वाला गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त संजय मदान और हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा रहे। मेयर ने कहा कि भजनों से अवसाद को कम किया जा सकता है। एमबीकेसी की प्रमुख मनिंनद्र बब्बू ने भजन प्रस्तुत किए। अरविंद्र सिंह, विनय छाबड़ा, गीता छाबड़ा, अवतार सिंह तारी, नरेश दत्त, शिखा दत्त, विजय शर्मा, योगिंद्र सिसोदिया, अरुण थापर, रश्मि थापर, कंवल कुमार, राकेश तलवार आदि शामिल हुए। संवाद

-
शिविर में 100 ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच
114
करनाल। काछवा गांव में लायंस क्लब करनाल रॉयल की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें लगभग 100 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।इस मौके पर लायंस क्लब सचिव जसविंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगाए जाएंगे। क्लब की ओर से समय-समय पर स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच करने के लिए शिविर लगाए जाते हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह जल्दी उठकर योग और व्यायाम करने की सलाह दी। शिविर क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव जसविंद्र सिंह, मास्टर बिजेंद्र सिंह और क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें