- समग्र शिक्षा के तहत हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं, पोस्टर और नाटक से दिया संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विदेशों की तर्ज पर जाम से बचने के लिए स्मार्ट पार्किंग, प्रदूषण से मुक्ति के लिए वायु और जल को शुद्ध करना। कुछ इस तरह के सामाजिक विषयों पर प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों ने सुझाव दिए। मौका था हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का।
विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग और रोल प्ले में सभी खंडों की विजेता टीमों ने उत्साह से हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दर्शकों को उत्साहित किया। अब विजेता टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा और समग्र शिक्षा के एपीसी पवन कुमार ने की। वहीं जिला परियोजना समन्वयक ज्योत्स्ना मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके मॉडल का अवलोकन किया।
समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक ज्योत्स्ना मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ उनके मॉडलों व पोस्टरों पर चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के दौरान बनाए गए मॉडलों का जीवन की स्थितियों में परीक्षण करें और उन्हें सुधारें। उन्होंने अध्यापकों और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और विज्ञान को जीवन से जोड़ने की अपील की। निर्णायक की भूमिका विक्रम हांडा, विदुर भाटिया, सपना, शाहिद, मोहन लाल, मिनी शर्मा, कर्मबीर और पंकज कुमार ने निभाई। इस अवसर पर प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा, एबीआरसी युगल किशोर, ललित, हरीश कुमार और किशोर कुमार मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
रोल प्ले : दो श्रेणी में असंध खंड ने मारी बाजी
- भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता : पीएमश्री विद्यालय असंध के कुश की टीम प्रथम, जीजीएसएसएस निसिंग की ज्योति द्वितीय।
- परिवहन व संचार : पीएमश्री स्कूल असंध के सार्थक प्रथम, जीएसएसएस मंगलपुर के सचिन द्वितीय।
- प्राकृतिक खेती : जीएचएस सुलतानपुर की यशिका प्रथम, पीएमश्री स्कूल कुंजपुरा की खुशी द्वितीय।
- आपदा प्रबंधन : पीएमश्री स्कूल करनाल के अलसमद प्रथम, गोली स्कूल की समीक्षा द्वितीय।
- गणितीय मॉडलिंग व कम्प्यूटेशनल थिंकिंग : पीएमश्री स्कूल नीलोखेड़ी प्रथम, जीएसएसएस चिड़ाव द्वितीय।
- कचरा प्रबंधन : जीएचएस शेखपुरा खालसा प्रथम, जीएमएस बीड़ बड़ालवा द्वितीय।
- संसाधन प्रबंधन : जीएसएसएस बीड़ बडालवा प्रथम, जीएसएसएस भैणी खुर्द द्वितीय।
प्रदर्शनी : तीन श्रेणी में घरौंडा का दबदबा
- भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता : जीएमएसएसएस घरौंडा की भूमिका प्रथम, जीजीएस गोंदर की रेणू द्वितीय।
- परिवहन व संचार : जीएमएसएसएस घरौंडा की सृष्टि प्रथम, जीएसएसएस बरसत के सेवज द्वितीय।
- प्राकृतिक खेती : जीएमएस गोलपुरा प्रथम, जीएसएसएस चिड़ाव द्वितीय।
- आपदा प्रबंधन : जीएसएसएस चिड़ाव प्रथम, जीएसएसएस बरसत द्वितीय।
- गणितीय मॉडलिंग व कम्प्यूटेशनल थिंकिंग : जीएसएसएस डबरी प्रथम, जीएमएसएसएस निसिंग द्वितीय।
- कचरा प्रबंधन : जीएसएसएस कौर माजरा प्रथम, जीएमएसएसएस ब्याना द्वितीय।
- संसाधन प्रबंधन : जीएमएसएसएस घरौंडा प्रथम, पीएमश्री असंध द्वितीय।
-
पोस्टर बनाना : घरौंडा की टीमें छाई
- भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता : जीएमएसएसएस घरौंडा प्रथम, पीएमश्री करनाल द्वितीय।
- परिवहन व संचार : जीजीएसएसएस निसिंग प्रथम, पीएमश्री स्कूल करनाल द्वितीय।
- प्राकृतिक खेती : जीएचएस कलवेहड़ी प्रथम, जीएसएसएस अरड़ाना द्वितीय।
- आपदा प्रबंधन : जीजीएसएसएस निगदू प्रथम, जीएचएस कलवेहड़ी द्वितीय।
- गणितीय मॉडलिंग व कम्प्यूटेशनल थिंकिंग : जीएमएसएसएस घरौंडा प्रथम, जीएमएसएसएस घरौंडा द्वितीय।
- कचरा प्रबंधन : जीएमएसएसएस घरौंडा प्रथम, जीजीएसएसएस इंद्री द्वितीय।
- संसाधन प्रबंधन : जीएमएसएसएस ब्याना प्रथम, जीएमएसएसएस घरौंडा द्वितीय।