फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने ली बदमाशों से निपटने की ट्रेनिंग

Wed, 16 Oct 2013 12:24 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के दयानंद महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला की बेहद जरूरत है, इसलिए महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण मार्शल आर्ट्स संस्थान के प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों से छात्राएं प्रतिदिन बस व ट्रेनों से महाविद्यालय पहुंचती हैं और यहां उन्हें कई बार असामाजिक तत्वाें का सामना भी करना पड़ता है, इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर की काफी जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों से बचने के लिए छात्राओं को सख्त एवं सुरक्षित बनाना होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही छात्राओं के लिए दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

श्री कृष्ण मार्शल आर्ट संस्थान के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा के अनुसार वर्कशाप में छात्राओं को मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं की आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


यह तकनीक सीखकर छात्राएं असामाजिक तत्वों से अपनी रक्षा कर सकती हैं और उन्हें धूल चटा सकती है। राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तकनीकों को सीखा कार्यशाला में डॉ. सुमन राजन, पूनम गोयल, अनीता गुप्ता व डॉ. अन्नू चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्राचार्या ने राजेश शर्मा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें