फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि खरीद फरोख्त में लगाया करोड़ों का चूना

Wed, 16 Oct 2013 12:19 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में जमीन की खरीद फरोख्त में एक बुजुर्ग महिला को करीब तीन करोड़ रुपये की चपत लगाने के मामले में शहर की संगम स्वीट्स फर्म के मालिक सुनील संगम सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।

शहर के अमीन रोड स्थित माडल टाउन निवासी महिला नरेंद्र कौर का आरोप है कि उसकी 11 कनाल चार मरले भूमि दर्रा कलां के रकबे में है। महिला के मुताबिक इस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये है। उसने कहा कि प्रापर्टी के कारोबार से जुड़े आरोपियों ने उससे संपर्क किया था और भरोसा दिया था कि वे इस जमीन के  अच्छे दाम दिला सकते हैं।
विज्ञापन


 नरेंद्र कौर का आरोप है कि इस भूमि के बदले और अच्छी भूमि दिलाने का भी झांसा दिया गया। बाद में आरोपियों से उसकी जमीन की कीमत तीन करोड़ 33 लाख रुपय तय की और इसमें से 60 लाख रुपये बयाना कराया था।

नरेंद्र कौर के मुताबिक आरोपियों ने 60 लाख रुपये बयाना राशि में से उसे 25 लाख रुपये नगद दिए थे, जबकि शेष राशि उन्हें ईस्सर गढ़ में जमीन दिलाने और इस जमीन का बयाना देने के लिए रख ली थी। इन आरोपियों ने ईस्सर गढ़ में भूमि दिखाई थी और इस भूमि को उनके नाम कराने का आश्वासन दिया।

इसके कुछ दिनों बाद ये लोग उन्हें तहसील में ले गए और 177 वर्ग गज जमीन उसके नाम करा दी। बाद में पता चला कि यह भूमि किसी अन्य रकबे की थी।

वहीं जब तक सच्चाई सामने आई तो ज्ञात हुआ आरोपियों ने उसे तीन करोड़ 8 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। बताया गया है कि इस मामले में कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन यह विवाद नहीं सुलझा।

आखिरकार महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी को की और उनके आदेश पर थाना शहर थानेसर पुलिस ने रेलवे रोड स्थित संगम भवन निवासी सुनील संगम, प्रेमपाल, सुनीता और रमेश निवासी माडल टाउन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें