फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल वन के परीक्षा परिणाम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सुपर-100 लेवल एक के परीक्षा परिणाम आने में देरी से आगे का शेड्यूल बिगड़ गया है। इसके चलते लेवल-टू की परीक्षा भी देरी से होने की आशंका है। विद्यार्थियों को लेवल एक की परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक 20 फरवरी को सुपर 100 की पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होना था लेकिन 12 मार्च तक पहले चरण का परिणाम ही नहीं आया। ऐसे में दूसरे चरण की परीक्षा शुरू होने की तिथि गड़बड़ा सकती है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है, कि इसी सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है।

जिले में पहले चरण में सुपर-100 की परीक्षा पांच फरवरी को आयोजित हुई थी। परीक्षा में 1650 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब परिणाम जारी होने के बाद मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल दो की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से दी जाती है कोचिंग

सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा ड्रेस ,किताबें बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।

-

सुपर-100 का यह था शेड्यूल

प्रथम चरण की परीक्षा पांच फरवरी 2025

परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी 2025

द्वितीय चरण की परीक्षा पांच अप्रैल 2025

परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल 2025

नया बैच प्रारंभ 5 मई 2025

-

वर्जन

सुपर-100 लेवल-वन का परीक्षा परिणाम किसी कारण से स्थगित कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है। जिले में लेवल-1 की परीक्षा में कुल 1650 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें