फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई की वर्दी न उतारने पर छात्र को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पुराने बस स्टैंड पर वीरवार दोपहर आईटीआई के 18 वर्षीय छात्र लविश पर कई युवकों ने चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने हमला सिर्फ इसलिए किया क्योंकि छात्र ने आईटीआई की वर्दी पहन रखी थी। आरोपियों ने छात्र से वर्दी उतारने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल छात्र की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने पांच नामजद के अलावा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घायल लविश निवासी ढाकवाला गुजरान अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था और बस स्टैंड के काउंटर नंबर 9-10 के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी गगसीना निवासी रुपेश उर्फ रुपा, ऐंचला गांव का कृष, नरुखेड़ी का सुच्चा उर्फ सचिन नरवाल, ऊंचा समाना का आशीष, मलिकपुर निवासी प्रदीप और अन्य लड़कों ने आकर वर्दी पर आपत्ति जताई और वर्दी उतारने की बात कही।
विज्ञापन

छात्र के मना करने पर आरोपियों ने उसकी कमर, छाती, कंधे और चेहरे पर चाकू से वार कर दिए। घायल छात्र को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बाद में परिवार ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। लविश ने बताया कि आईटीआई करनाल में ड्राफ्टमैन ट्रेड का छात्र है। वीरवार को वह अपने दोस्तों अखिलेश निवासी ढाकवाला, विजय निवासी बाल पबाना, धनश्याम निवासी शेखपुरा और लवली निवासी बाल पबाना के साथ जन्मदिन पार्टी से लौटा था।
पार्टी के बाद सभी बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी आरोपी आए और उसकी आईटीआई की वर्दी पर आपत्ति जताई। हमलावरों ने लविश से कहा कि हमें इस वर्दी से नफरत है, इसे तुरंत उतारो। जब लविश ने विरोध किया तो आशीष ने उसे धक्का दे दिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर उसे मरा समझकर मौके से भाग हो गए।
छात्र के शरीर पर चाकू के पांच निशान
घटना के बाद मौके पर खून फैला था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना शहर पुलिस से एसआई नरेंद्र कुमार और प्रधान सिपाही नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में लविश के शरीर पर पांच गहरी चाकू की चोटें दर्ज की गई हैं। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पुराने बस अड्डा परिसर में एक माह में चौथी वारदात

पुराने बस अड्डा परिसर में चाकू से हमला कर घायल करने का एक माह में चौथा मामला है। इससे पहले 23 मई को खालसा कॉलेज का छात्र पर छह से ज्यादा युवकों ने चाकू, सरिये, डंडे और ईंटों से हमला किया था।
विज्ञापन

13 मई को कैथल की ओर जा रही रोडवेज बस में दो पक्षों में चाकू चले थे। इसमें तीन युवक घायल हुए थे। बस अड्डे से निकलते ही हुई इस वारदात के दौरान घबराई सवारियों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। पिछले दिनों पुराने बस स्टैंड परिसर में तीन युवकों पर 12 युवकों ने चाकुओं से हमला किया था। पुराने विवाद में आरोपियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें