फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पैर फिसलने से नहर में डूबा टाइल मिस्त्री

Sat, 14 Jun 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। पैर फिसलने से टाइल मिस्त्री के नहर में डूबने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को गर्मी लगने पर 26 वर्षीय बंसी अपने चार साथियों के साथ दिल्ली पैरलल नहर में नहाने आया था। पैर फिसलने के बाद उसके साथी मजदूरों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वे असफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
टाइल मिस्त्री बंसी के बड़े भाई महेंद्र ने बताया कि वे मूल रूप से हिसार के बरवाला के रहने वाले हैं। तीन माह पहले वे मूनक गांव में किराये के मकान में रहने आए थे। यहां उनकी बुआ का घर है, जहां पर टाइलें लगाने का काम उनका भाई करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद वह नहर में नहाने के लिए आया था। बंसी के दो बच्चे भी हैं। वह दो भाई हैं और दोनों मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहे हैं। 12 साल की उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था, इसके बाद से दोनों भाई मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

मूनक थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। बंसी के साथियों से पूछताछ की जा रही है। खोज के लिए गोताखोरों ने सर्च अभियान चला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें