301: मूनक: गांव बडौता के समीप बस से गिरे बच्चे को काइक पर अस्पताल ले जाते लोग।
करनाल। करनाल-मूनक सड़क पर गांव बड़ौता के समीप रोडवेज बस की जांच के लिए रोडवेज के उड़न दस्ते की टीम ने बस चालक को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान मूनक निवासी एक छात्र बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उड़न दस्ते की टीम छात्र की मदद करने के बजाय गाड़ी में बैठकर भाग निकले। इसके बाद यात्री बस से उतरे और एक व्यक्ति छात्र को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अस्पताल ले गया। एक प्राइवेट अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
करनाल रोडवेज की बस करनाल से मूनक जा रही थी। बस सवारियों से भरी थी। बड़ौता गांव से पहले पावर हाउस के समीप रोडवेज की उड़नदस्ते की टीम बोलेरो गाड़ी लेकर खड़ी थी। जैसे ही टीम ने बस को रुकवाया मूनक निवासी 19 वर्षीय अनुज पिछले गेट से गिर गया और सिर पर गुम चोट लगने से बेहोश हो गया।
यदि उड़न दस्ते की टीम मौके से बिना युवक की मदद के वापस लौटी तो यह गलत है, उनकी ड्यूटी बनती है कि वह मौके पर उसकी मदद करते और एंबुलेंस को बुलाते। इसकी वह जांच कराएंगे।
-कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल रोडवेज