फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दौड़ते-दौड़ते गिरा छात्र, चोट लगने के बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सुभरी गांव स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र दिल्ली निवासी हिमांशु दौड़ते-दौड़ते गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोग छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमांशु सोमवार शाम खाना खाने के बाद परिसर में टहलने निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह दौड़ लगाता हुआ जा रहा था। अचानक गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगी। स्कूल स्टाफ छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को शवगृह में रखवा दिया था, मंगलवार को सुबह परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें