फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत

Mon, 28 Oct 2013 11:39 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में मंगल कॉलोनी के आठवीं कक्षा के छात्र विनय की डेंगू से मौत हो गई। आरएस पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विनय कुमार के परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले विनय को बुखार हुआ था।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए सेक्टर 14 स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर की दूसरे किसी अस्पताल में ले गए।

वहां डाक्टर ने बुखार के साथ-साथ डेंगू की पुष्ठि की। लेकिन देर रात विनय की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने विनय को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौैरान चंडीगढ़ ले जाते समय अंबाला के समीप विनय की हालत बिगड़ने लगी तो उसे अंबाला के अस्पताल में ले जाया गया।

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के परिजन और पूर्व पार्षद विनोद गुप्ता ने बताया कि विनय को डेंगू था। उसके प्लेटलेट्स 54000 रह गए थे। रविवार देर रात डाक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। विनय की मौत के बाद जिले में अब तक डेंगू से मरने वालो की संख्या 19 हो चुकी है।
विज्ञापन


जबकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मरने वालो की संख्या दो ही बता रहा है। अब तक जिले में 510 लोगों के डेंगू के सैंपल लिए जा चुके है। इनमें 150 रोगियाें को डेंगू होने की पुष्ठि हो चुकी है।
 
गत वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा केस
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष की अपेक्षा डेंगू के अब तक 78 केस अधिक हो चुके है। गत वर्ष डेंगू के 72 केस थे, जोकि आज बढ़कर 150 हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में निजी अस्पतालों के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें