फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज हवा से गिरा मेघनाद का पुतला, दो महिलाएं व किशोरी घायल, भगदड़

Fri, 03 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार की शाम 4 बजे दशहरा मैदान सेक्टर-4 में तेज हवा से मेघनाद का पुतला गिर गया। हादसे में दो महिलाएं और एक किशोरी घायल हो गई। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह व्यवस्था संभाली।
दशहरा मेले में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले खड़े थे। लोग परिवार सहित पुतलों को देखने के लिए पहुंच रहे थे, कुछ लोग परंपरा के अनुसार उनकी पूजा भी कर रहे थे, कुछ सेल्फी ले रहे थे। तेज हवा चल रही थी। एकाएक मेघनाद का पुतला नीचे गिरने लगा। इससे भगदड़ मच गई। पुतले के नीचे एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक किशोरी दब गई। पुलिसकर्मी व कमेटी के लोग दौड़े। पुतला हटाकर उनको निकाला गया। घायलों जुंडला गेट निवासी 32 वर्षीय रूबी, 24 वर्षीय सविता और 13 वर्षीय रवीना को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूबी और रवीना गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन

अंभू कुमार ने बताया कि वह बहन रुबी और अन्य परिजन के साथ मेला देखने गए थे। तेज हवा से मेघनाद का पुतला गिर पड़ा था। रूबी, सविता, रवीना नीचे दब गईं। सविता और रवीना तो बाहर आ गईं लेकिन रूबी नहीं निकल पाई। कुछ समय बाद लोगों की मदद से पुतले को हटाकर उसे निकाला गया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिवार के साथ करीब छह बच्चे थे। डेढ़ साल की अंशी कुमारी भी साथ थी। गनीमत रही कि पुतला और किसी पर भी नहीं गिरा। बच्चे सुरक्षित बच गए।

- सभी पुतलों को मजबूती से बांधा गया था, सपोर्ट में भी चारों ओर रस्सियां बांधी गई थीं। हवा अधिक तेज हो गई थी, ये भी हो सकता है कि भीड़ में किसी शरारती तत्व ने रस्सी खींच दी हो। भार से फाउंडेशन की लकड़ी टूट गई, जिससे पुतला नीचे गिर गया। -अनुज जायसवाल, मेला प्रबंधक, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें