फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेसहारा पशु सेक्टर-8 पार्ट-दो में सबसे बड़ी परेशानी

विज्ञापन
सेक्टर आठ के चौक के नजदीक फैली गंदगी।
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम की ओर से विकसित सेक्टर-8 पार्ट-दो में बेसहारा पशु लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी हैं। कुत्ते और घोड़े यहां सड़कों और पार्कों में घूमते रहते हैं। कई प्लॉट हैं, जिनमें लोगों ने 15 से 25 प्रतिशत निर्माण कराकर छोड़ दिया है। इनमें गंदगी है। बड़ी-बड़ी घास उग आई है। कई बार सांप निकल जाते है। बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में जाली लगानी पड़ी है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को इसके बारे में कई बार बताया जा चुका है। इसके बाद भी हालात ज्यों के त्यों हैं। सेक्टर-8 में 350 मकान हैं। 1500 से अधिक लोग रहते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन विभाग की ओर से सेक्टर में पेड़ लगाए गए थे। इन पेड़ों की छंटनी नहीं होती। बारिश में तेज हवा से पेड़ों की शाखाएं टूट कर रास्ते व घर की छत पर गिर जाती हैं। कई बार नुकसान हो चुका है। समस्या के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
चुनिंदा गलियों में ही आते हैं सफाई कर्मचारी
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सफाई करने के लिए रोजाना सफाई कर्मचारी नहीं आते। कर्मचारी ठीक से सफाई नहीं करते। सेक्टर में कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहता है। बारिश के दिनों में तो कूड़े पर मच्छर मंडराते है। शाम के समय छोटे बच्चों को गली में खेलने के लिए नहीं भेज सकते।
विज्ञापन

- एचएसवीपी को खाली प्लॉट पर बने खंडहर मकानों के बारे में कई बार बताया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई। सेक्टर-8 पार्ट दो में पिछले 25 साल से रह रहे हैं। सेक्टर का विकास भी हो रहा है, लेकिन कुत्तों की काफी बड़ी समस्या है। घोड़े भी सड़कों और पार्कों में घूमते रहते हैं। चौक के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को कहा गया था लेकिन वह भी नहीं हुआ। प्रशासन को लोगों की समस्याओं को दूर करना चाहिए। -हरवीर सिंह, प्रधान, आरडब्लूए सेक्टर-8 पार्ट-दो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें