फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाय पीने हाईवे पर निकले चार युवकों को वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विवेक
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार की देर रात 3:30 बजे होटलकर्मी चार युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। गांव झंझाड़ी के पास हुए इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पोन्टा साहिब निवासी नरेंद्र (22) और विवेक (22) की मौत हो गई। सिरमौर जिला निवासी रोहित (25) और रोहतक निवासी रविंद्र (24) गंभीर रूप से घायल हैं। होटल हवेली में काम करने वाले पांच युवक रात को चाय पीने और मच्छर मारने की अगरबत्ती लेने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


सोमवार को विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया। नरेंद्र ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ा। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। विवेक को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। रोहित और रविंद्र का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। उनके साथी सिरमौर निवासी सुधांशु की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

सुधांशु ने बताया कि सड़क पार करते समय हादसा हुआ था। वे रात को 12 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद झंझाड़ी गांव में कमरे पर लौटे थे। यहां मच्छर ज्यादा होने के कारण सो नहीं पाए। सभी ने चाय पीने जाने का प्लान बनाया। मच्छर मारने की अगरबत्ती भी लेकर आनी थी। हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। सभी करीब करीब दो माह पहले ही हवेली में काम पर लगे थे।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। हाईवे पर लगे कैमरे से आरोपी वाहन चालक का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें