फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में राज्य स्तरीय वन महोत्सव: 800 बच्चों के साथ सीएम लगाएंगे पौधे, 20 हजार पौधरोपण एक साथ करने का लक्ष्य

Thu, 30 Jul 2026 11:59 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में समारोह में मुख्यमंत्री एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करके महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वन विभाग द्वारा समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव वीरवार को करनाल में मनाया जा रहा है। जहां 800 स्कूली विद्यार्थियों के साथ सीएम नायब सैनी पौधरोपण करेंगे। समारोह में एक साथ 20 हजार से ज्यादा पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी (निर्माणाधीन) कुटेल में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करके महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वन विभाग द्वारा समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। समारोह में हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज और धार्मिक वृक्षारोपण पुस्तिकाओं को विमोचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें