फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंबेडकर भवन में राज्य स्तरीय सेमिनार 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को सेक्टर-16 स्थित अंबेडकर भवन में राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। फैडरेशन ऑफ गुरु रविदास व आंबेडकर सभाएं हरियाणा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आंबेडकर समाज कल्याण सभा भी सहयोग करेगी। सभा के प्रधान अमर सिंह पातलान ने बताया कि सेमिनार में अल फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अजय रंगा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और संसद टीवी के जाने-माने चेहरे मनोज वर्मा करेंगे। सेवानिवृत्त आईएएस आरबी लांगयान भी शामिल होंगे। इसमें प्रदेश की करीब 20 जिला स्तरीय सभाएं भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन


शिविर में 106 लोगों ने लिया परामर्श
घरौंडा। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयुष विभाग करनाल और हरियाणा योग आयोग की ओर से राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा घरौंडा में विशेष चिकित्सा व जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह व डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व और व्यावहारिक उपयोग बताए। डॉ. आरती व पूनम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में 106 लोगों ने परामर्श लिया। नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद

250 पुलिसकर्मियों ने कराई नेत्र जांच
करनाल। जिला पुलिस की ओर से पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-12 स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 250 पुलिस कर्मचारियों ने आंखों की जांच करवाई। शिविर में ऋषि आई इंस्टीट्यूट सुपर स्पेशलिस्ट आई हॉस्पिटल, करनाल के डॉ. ऋषि अपनी टीम के साथ पहुंचे। विशेषज्ञों ने कर्मचारियों की आंखों की जांच करने के साथ नेत्र संबंधी बीमारियों, उनके शुरुआती लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें