तरावड़ी। बाबा श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 20 नवंबर शुक्रवार को निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित निशान यात्रा शाम चार बजे नगर खेड़े से शुरू होकर श्री खाटू श्याम मंदिर तरावड़ी पहुंचेगी। ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमोद बंसल ने बताया कि समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रमोद बंसल ने कहा कि निशान यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु ट्रस्ट की महिला विंग की सदस्याओं सुमन गर्ग, संयोगिता गुप्ता और पिंकी कक्कड़ से संपर्क कर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। संवाद