फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नर्सरी : 22 खेलों के लिए 900 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Tue, 31 Mar 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
फुटबाॅल के ट्रायल के लिए कूद लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों को शुरू करने के निर्देश दे दिए गए है। सोमवार को कर्ण स्टेडियम में खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल हुए। 22 खेलों के लिए करीब 900 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। करीब 750 खिलाड़ियों को चयन किया जाना है। एक अप्रैल से खेल नर्सरी शुरू होनी हैं।
जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि सोमवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अलग-अलग खेलों के ट्रायल हुए। खिलाड़ियों से पहले एक फार्म भरवाया गया। उन्होंने बताया कि चयन होने वाले खिलाड़ियों को हर महीने सरकारी की ओर से डाइट भत्ता मिला करेगा। कर्ण स्टेडियम में कुल 30 कोच हैं और हर एक कोच के पास करीब 25 खिलाड़ी होना अनिवार्य है। यदि 25 खिलाड़ी नहीं होते है तो खेल नर्सरी नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग के लिए सबसे अधिक खिलाड़ी
उन्होंने बताया कि ट्रायल के में हर एक खिलाड़ी की आयु सीमा देखी गई, क्योंकि खेल नर्सरी में केवल 8 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। आयु की गणना 1 अप्रैल 2007 के बाद के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग के ट्रायल के सबसे ज्यादा करीब 100 खिलाड़ी पहुंचे। कुश्ती के लिए करीब 50, फुटबॉल के लिए 83 और फेंसिंग व कबड्डी के लिए 70 खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें