फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेल मैदानों में लौटेगी रौनक, आज से शुरू हो रहीं 30 खेल नर्सरियां

Wed, 01 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षाओं के कारण दो महीने के ब्रेक के बाद एक अप्रैल से जिले की 30 सरकारी खेल नर्सरियां आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएंगी। हाल ही में कर्ण स्टेडियम में हुए कड़े ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूचियां फाइनल कर ली गई हैं। अब ये खिलाड़ी न केवल अपनी तकनीक सुधारेंगे बल्कि सरकार की ओर से मिलने वाली डाइट राशि के भी हकदार होंगे।
जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि खेल विभाग ने इस बार मानकों में बदलाव किया है। पहले जिले में 83 नर्सरियां चल रही थीं लेकिन अब 57 नर्सरियों को ही मंजूरी मिली है। इनमें निजी और सरकारी दोनों तरह की खेल नर्सरियां हैं। सरकारी नर्सरियों का कार्यकाल एक अप्रैल से शुरु हो जाएगा, वहीं स्कूलों व गांवों में शुरु होने वाली प्राइवेट नर्सरियां भी इसी माह के अंत तक शुरु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति का लाभ केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा जिनकी मासिक उपस्थिति कम से कम 22 दिन होगी। कोचों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बायोमीट्रिक या रजिस्टर के माध्यम से उपस्थिति का पुख्ता रिकॉर्ड रखें। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों को रखा गया है जिसमें 10 अतिरिक्त रहेंगे। अगर कोई खिलाड़ी बीच में छोड़ जाता है तो इन अतिरिक्त 10 खिलाड़ियों में से खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन



आयु वर्ग और मिलने वाली डाइट राशि

8 से 14 वर्ष: ₹1,500 प्रति माह (जूनियर वर्ग)

15 से 19 वर्ष: ₹2,000 प्रति माह (सीनियर वर्ग)



प्रशिक्षण का नया समय

गर्मी के मौसम को देखते हुए अभ्यास के समय में भी बदलाव किया गया है। सुबह 5:30 से 9 बजे के बीच कम से कम 2 घंटे और शाम को 3 से 8 बजे के बीच 3 घंटे का सत्र अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें