फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में नहीं भाजपा में फूट, उसके 48 विधायक फिर भी वोट कम पड़े : भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में नहीं, भाजपा में आपसी फूट है। इसका उदाहरण राज्यसभा चुनाव में देखने को मिला। भाजपा के 48 विधायक हैं, फिर भी उनकी वोट कम आई, इससे स्पष्ट है कि फूट उनके यहां हैं हमारे यहां नहीं।
वे वीरवार को करनाल पहुंचे थे। कर्ण लेक पर कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चार विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग में नाम सामने आ चुके हैं और पांचवें विधायक का नाम भी जल्द आ जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी को नहीं बचाएगी और सभी पर समान रूप से कार्रवाई होगी। आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र की गरिमा और विधानसभा की मर्यादा का उल्लंघन किया गया। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के बड़े आकाओं के खेल वाले बयान पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई काम बीजेपी के किसी बड़े नेता ने कराया होगा। उन्होंने सीधे तौर पर सत्ताधारी दल पर राजनीतिक दबाव बनाने के आरोप लगाए। कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के वीडियो ग्राफी जारी करने और राजनीति छोड़ने वाले बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कांग्रेस का जो नोटिस आया है उसका जवाब वो दें। इस अवसर पर थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा, शाहबाद के विधायक रामचंद्र काला, बड़ौदा विधायक इंदूराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें